फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man working in a grocery shop swallowed poison, died

Jhansi News: किराना की दुकान में काम करने वाले युवक ने निगला जहर, मौत

Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
A young man working in a grocery shop swallowed poison, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। किराना की दुकान में काम करने वाले युवक ने घर में जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

प्रेमनगर के नगरा निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनका भतीजा अजय उर्फ राघवेंद्र (20) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद मऊरानीपुर के परवारीपुरा में किराना की दुकान में काम करता था। रविवार सुबह पिता लक्ष्मी प्रसाद एवं मां गीता अपने काम से बाहर गए थे। उस समय अजय घर में अकेला था। सुबह करीब दस बजे तक अजय दुकान नहीं पहुंचा, तब दुकानदार ने अजय को फोन लगाया। फोन रिसीव न होने पर वह उसके घर जा पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर वह लोग दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। यहां अजय अचेत हाल में पड़ा था। उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बताया कि अजय ने विषाक्त निगल लिया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां एवं दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के मुताबिक परिजन उसके जहर निगलने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed