फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man was crushed to death by stone in Jeevansah cemetery

जीवनशाह कब्रिस्तान में एक युवक को पत्थर से कुचलकर मार डाला

Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed to death by stone in Jeevansah cemetery
झांसी। थाना नवाबाद के जीवन शाह तिराहा स्थित कब्रिस्तान में एक युवक को पत्थर से कुचलकर मार दिया गया। पहचान न हो सके इसके लिए चेहरा पूरी बिगाड़ दिया है। कंधे के साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इसकी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

जीवनशाह तिराहा स्थित कब्रिस्तान का गेट खुला रहता है। शुक्रवार भोर कब्रिस्तान की देखरेख करने वालों को अंदर एक सत्ताइस साल के युवक का शव मिला। युवक ने फटी हुई नीली जींस, काला इनर एवं काला स्वेटर पहना था। एक जोड़ी हवाई चप्पल शव के पास पड़ीं थीं। एक बैग भी वहां मिला है। जिसमें कुछ कपड़े एवं दस-दस रुपये के नोट थे। पुलिस ने उसके मोबाइल की तलाश की लेकिन, वह बरामद नहीं हुआ। जिस जगह शव बरामद हुआ उसके करीब पचास मीटर पहले खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव को घसीटकर कब्रिस्तान के भीतर फेंक दिया गया। शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को पत्थर मारकर बिगाड़ दिया। शव से थोड़ी दूर पर खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस ने झलकारी बाई तिराहे के आसपास लगे कैमरों की पड़ताल शुरू करा दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक झलकारी बाई तिराहे से लेकर कब्रिस्तान के बीच लगे आठ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं हालांकि झलकारी बाई तिराहे पर लगे कैमरों में कब्रिस्तान के भीतर कोई जाता हुआ नजर नहीं आया। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

थोड़ी दूर पर ही लगा है मेला
जिस स्थान पर युवक का शव मिला, उसके थोड़ी दूर स्थित जेडीए मेला ग्राउंड में मेला लगा है। यहां देर-रात तक चहल-पहल रहती है। लोगों की भीड़ जमा रहती है। मेले के भीतर सैकड़ों दुकानें लगी हुई हैं। इसके दुकानदार भी वहीं मेला स्थल पर रहते हैं। देर-रात तक लोगों को आना-जाना लगा रहता है लेकिन, वारदात के बारे में किसी को मालूम नहीं चल सका। पुलिस ने यहां भी पहुंचकर लोगों से पूछताछ की लेकिन, सभी ने घटना से अनिभज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक अनसुलझा है तीन हत्याओं का राज
इसके पहले हुई तीन हत्याओं का राज सुलझाने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हुई है जबकि इन हत्याओं को हुए करीब तीन महीने हो चुके। प्रेमनगर थाना अंतर्गत यादव दंपति की हत्या सितंबर माह में कर दी गई थी। पुलिस अभी तक हत्यारे का पता नहीं लगा सकी। इसी तरह गुरसराय में एक बीएड छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस इसका भी खुलासा नहीं कर सकी है। टोड़ीफतेहपुर में पत्नी के सामने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे अभी तक फरार हैं लेकिन, पुलिस इनकी धड़पकड़ भी नहीं कर सकी। इन मामलों का खुलासा न होने पर पुलिस अफसरों ने भी अब चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed