फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man shot himself in the field with a gun on his temple and killed himself

Jhansi News: खेत में कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर युवक ने खुद को उड़ाया

Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A young man shot himself in the field with a gun on his temple and killed himself

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार सुबह बड़ागांव के पाली गांव निवासी युवक ने खेत में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिछले तीन साल से वह कैंसर पीड़ित था। परिजन का कहना है कि उपचार में फायदा न होने पर वह हताश हो गया था। इस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

पाली गांव निवासी सोबरन यादव (42) पुत्र नाथूराम परिवार के पालन-पोषण के लिए खेती करता था। परिजन के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उसे मुंह का कैंसर हो गया। उसका झांसी समेत लखनऊ और मुंबई में इलाज कराया गया। दो बार ऑपरेशन हुआ, लेकिन आराम नहीं मिला। ऑपरेशन के बाद उनको दर्द रहने लगा। लाखों रुपये इलाज में खर्च भी हो चुका था। करीब तीन बीघा जमीन भी बेच दी। उपचार में फायदा न होने से वह परेशान हो गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत पर गया था। उसी दौरान उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचे, वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। गोली सिर से निकलकर आरपार हो गई थी। सूचना पर बड़ागांव पुलिस भी पहुंच गई। परिवार में बेटी और बेटा है। बेटी की वह शादी कर चुका था। पत्नी गीता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक, युवक को तमंचा कहां से मिला, इसका पता नहीं चला है।ए
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed