फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man returning from my brother's wedding dies in an accident

ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Sun, 27 Feb 2022 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from my brother's wedding dies in an accident
झांसी। ऑटो में सवार ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि भाई समेत तीन घायल हो गए। सभी लोग ऑटो में सवार थे। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था।
विज्ञापन

सैंयर गेट बाहर निवासी श्रीराम दास चौहान का पुत्र अमित (27) शुक्रवार को अपने मामा के लड़के की शादी में गुरसराय गया था। उसके साथ उसका बड़ा भाई रवि (45) और पड़ोसी राजू उर्फ मिरिंडा व नीरज भी थे। सभी ऑटो से गुरसराय गए थे। रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे सभी लोग वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सेंदरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अमित आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। शुक्रवार की शाम उसके भाई ऋषिराज ने फोन करके उसे रात में घर लौटने से मना भी किया था, लेकिन वो नहीं माना। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed