{"_id":"692ca45c0991b7f678060f9d","slug":"a-young-man-returning-from-his-cousins-wedding-died-in-an-accident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-690474-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना उल्दन के पथरई बांध के पास शनिवार देर-रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
टहरौली के बकायन गांव निवासी केशव दास (34) खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ वह अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने बसवारी गांव गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों खाना खाने के बाद गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही दोनों पथरई बांध के पास पहुंचे, अचानक सामने से बाइक आ गई। दोनों बाइक सवार अपने वाहन नहीं संभाल सके। उनके बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। केशव समेत उसके साथ सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक सवार युवक भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर सुनकर पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।