फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man has been wandering for the last eight years to unveil his father's statue.

Jhansi News: आठ साल से अपने पिता की मूर्ति के अनावरण के लिए भटक रहा युवक

Sat, 25 Jan 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A young man has been wandering for the last eight years to unveil his father's statue.
मऊरानीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पुत्र आठ साल से अपने पिता की मूर्ति के अनावरण के लिए भटक रहा है। लेकिन अनावरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर अनावरण कराने की मांग की। निस्तारण नहीं होने पर 26 जनवरी को तहसील प्रागंण में धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रघुनंदन निवासी ग्राम चितावद ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि मेरे पिता रामसिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनकी मूर्ति लगाकर अनावरण के लिए 12 अक्टूबर 2017 को जिलाधिकारी झांसी ने मंत्री स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संस्थान लखनऊ को समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर पत्र भेजा था। लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका। जिससे क्षुब्ध होकर रघुनंदन एवं उनकी पत्नी सुमित्रा देवी ने 26 जनवरी को तहसील मऊरानीपुर में धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रघुनंदन ने बताया कि हमारे पिता रामसिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके जेल जाने सहित एवं स्वतंत्रता के बाद इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए ताम पत्र को भी दिखाया। रघुनंदन ने अपने पिता की मूर्ति बनवाकर रखी थी। टूटने के डर से उन्होंने अपने खेत के सड़क किनारे मूर्ति को लगवा दिया है लेकिन अबतक अनावरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed