फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A women dead for suspence condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 20 Feb 2021 07:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
A women dead for suspence condition
फोटो 4 - मृतक महिला की फाइल फोटो - फोटो : DEHAT
भंडरा (झांसी)। ग्राम घाट कोटरा में शुक्रवार की रात को संदिग्ध हालात में विवाहिता संध्या (25) की मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर पति और ससुरालवाले उसे मऊरानीपुर सीएचसी लेकर गए। वहां पर मौत हो गई तो सभ लोग भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर लड़की के पिता टीकमगढ़ से मऊरानीपुर पहुंचे। उन्होंने पति, ससुर, सास, ननद के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के पलेरा गांव निवासी जयराम रैकवार ने अपनी बेटी संध्या की शादी पुष्पेंद्र रायकवार से पिछले साल की थी। उन्होंने बताया कि शादी में पांच लाख रुपये नकद, जेवरात के साथ दहेज का सामान दिया था लेकिन दहेज की मांग लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। उसका आरोप है कि पति और ससुरालवालों की पिटाई से बेटी की हालत खराब हो गई। इसके बाद वह लोग उसे अस्पताल ले गए। शुक्रवार की रात को साढ़े नौ बजे फोन आया कि तुम्हारी पुत्री की तबीयत ज्यादा खराब है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जब वह लोग रात में अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब बेटी के पति को फोन लगाया तो बंद मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पुष्पेंद्र रायकवार पुत्र संतोष, ससुर संतोष रायकवार, सास केशर, ननद स्नेहा, बहनोई के विरुद्ध धारा 498 ए, 304 बी, 34 आई पी एस व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed