फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman was found dead under suspicious circumstances at her lover's house in Bharatpura.

Jhansi News: भरतपुरा में प्रेमी के घर संदिग्ध हालत में मृत पड़ी मिली महिला

Sun, 14 Dec 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A woman was found dead under suspicious circumstances at her lover's house in Bharatpura.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव के भरतपुरा गांव में नीलम (43) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार दोपहर उसके प्रेमी के घर में पड़ा मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी भाग गया। महिला के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मूल रूप से ककरबई के कैरोखर गांव निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सगुन की 2021 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद भरतपुरा गांव निवासी रवि का घर में आना जाना हो गया। इस बीच उसकी मां नीलम का रवि से प्रेम संबंध हो गया। नीलम घर छोड़कर भरतपुरा गांव में रवि के साथ रहने चली गई। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रवि ने फोन कर बताया कि नीलम ने जहर निगल लिया। यह बात सुनकर परिवार के सभी लोग भरतपुरा पहुंचे। यहां अचेत हाल में उसकी मां जमीन पर पड़ी थी जबकि रवि वहां नहीं था। उन लोगों ने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने अचेत हाल में नीलम को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलम की मौत के बाद भी रवि सामने नहीं आया। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी के मुताबिक नीलम के मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही यह मालूम चल सकेगा। रवि को तलाशा जा रहा है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed