फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman stole gold and silver jewelry from the cupboard.

Jhansi News: अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गई महिला

Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A woman stole gold and silver jewelry from the cupboard.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली क्षेत्र के आशिक चौराहा निवासी गिरजाशंकर यादव के घर की अलमारी से पांच तोला मंगलसूत्र समेत चांदी के जेवर और 8,800 रुपये चोरी हो गए। उन्होंने अपने घर में काम करने वाली एक महिला पर शक जताते हुए उसके खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरजा शंकर ने पुलिस को बताया कि रसोई में रखी लकड़ी की अलमारी में जेवर और नकदी रखी थी।

20 अगस्त को उनकी पत्नी ने आरोपी महिला से अलमारी से कपड़े निकालकर देने को कहा था। अगले दिन अलमारी खोलने पर जेवर और 8,800 रुपये गायब मिले। शाम को आरोपी महिला काम पर नहीं आई। इसके बाद पीड़ित को उस पर शक हुआ। पत्नी के साथ वह आरोपी के घर जा पहुंचा। आरोप है कि उसने झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed