फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A wife, angered after seeing her husband's WhatsApp messages, swallowed poison.

Jhansi News: पति के व्हाटसएप देख लेने से नाराज पत्नी ने निगला जहर

Mon, 22 Dec 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A wife, angered after seeing her husband's WhatsApp messages, swallowed poison.
झांसी। सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड मोहल्ले में पति के व्हाट्सएप चेक करने से पत्नी नाराज हो गई। दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में पति उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचा। यहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। दस माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड निवासी भुवनेंद्र पटेल झांसी रेल मंडल में टीटीई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को जालौन के घगुवा कलां गांव निवासी काजल पटेल (25) से उसकी शादी हुई थी। घर में भुवनेंद्र एवं काजल रहते थे। शुक्रवार को भुवनेंद्र घर पर था।
विज्ञापन

काजल का मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था। भुवनेंद्र काजल का व्हाट्सएप देखने लगा। तभी काजल पहुंच गई। भुवनेंद्र के हाथ में अपना मोबाइल देखकर नाराज हो गई। इसको लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। शनिवार सुबह करीब नौ बजे भुवनेंद्र ड्यूटी पर चला गया। काजल ने जहर निगल लिया। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed