फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A villager died in a collision between two bikes in Jhansi

Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में एक ग्रामीण की मौत

Mon, 31 Mar 2025 08:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, उल्दन (झांसी)
संवाद न्यूज एजेंसी, उल्दन (झांसी) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 08:00 PM IST
सार

झांसी जिले में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

विज्ञापन
A villager died in a collision between two bikes in Jhansi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उल्दन थाना क्षेत्र में रजपुरा तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम रजपुरा थाना उल्दन निवासी (56) कालीचरन परिहार पुत्र रतनलाल परिहार उल्दन से काम निपटाकर बाइक से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान सामने से एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना में कालीचरन रक्तरंजित होकर गिर पड़े। गंभीर अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पर लाया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन दिनेश कुरील मय पुलिस बल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचे। वहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed