{"_id":"6aaed373b01416124906674a","slug":"a-tangled-web-of-power-lines-is-inviting-accidents-jhansi-news-c-11-jhs1004-880159-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली के तारों का मकड़जाल दे रहा हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली के तारों का मकड़जाल दे रहा हादसों को दावत
विज्ञापन
नगर निगम के सामने बिजली के खंभों पर तारों का जाल।&
झांसी। शहर के तमाम भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिजली के तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
इन उलझे तारों के कारण भरे बाजारों में करंट फैलने से लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली कंपनी के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तेज हवा चलने पर एक तार के हिलने से भी बड़ी घटना हो सकती है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह स्थिति और भी खतरनाक है। इलाइट, बड़ा बाजार, मानिक चौक, सीपरी बाजार, नगरा, झोकनबाग, सदर बाजार और ईसाई टोला जैसे क्षेत्रों में तारों का घना जाल फैला है। इन सभी स्थानों पर हर पल खतरे की आशंका बनी रहती है।
स्थान-1
नगर निगम के सामने सिटी बाजार में बिजली की केबल उलझी पड़ी हैं। अगर एक केबल हिली तो करंट फैलने का खतरा हो सकता है। यहां सीढ़ियों की ग्रिल से भी केबल बंधी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
शिकायतें भी हो चुकी हैं कई बार
मानिक चौक, जीवन शाह , सिटी बाजार, सीपरी बाजार , सदर बाजार समेत अन्य इलाकों में फैले इस मकड़जाल को हटाने के लिए शिकायतें भी हो चुकी हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
स्थान-2
जीवनशाह तिराहे के पास व्यावसायिक गतिविधियां होती हैं पर यहां केबल इतनी बुरी तरह से उलझी हुई हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है।
स्थान-3
इलाइट के पास ही होटल के पास वाली गली में केबल का जाल लोगों के आवागमन में भी बाधक है। हादसा भी हो सकता है।
....
शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां खंभा लगाने के लिए जगह नहीं मिल पाती। इसीलिए केबल उलझी हुई हैं। अगर जगह मिल जाए तो इस जाल से मुक्ति मिल सकती है। -मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता 11 केवी)