फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A pond will be built in place of waterlogging near BU's Lord Buddha hostel.

Jhansi News: बीयू के लाॅर्ड बुद्धा छात्रावास के पास जलभराव की जगह बनाया जाएगा तालाब

Sat, 01 Feb 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A pond will be built in place of waterlogging near BU's Lord Buddha hostel.

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बिल्डिंग कमेटी की बैठक में मेरू के तहत मिलने वाली धनराशि से बनने वाले सेंटरों, नए प्रशासनिक भवन और लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल के पास तालाब आदि बनाने पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने की।

बुद्धा हॉस्टल के पास जलभराव की जगह तालाब बनेगा। इससे भू-जल स्तर सुधरेगा और सौंदर्यीकरण भी होगा। एग्रीकल्चर विभाग में स्मार्ट क्लास व कॉन्फ्रेंस हाल बनेगा। आवासीय परिसर की सुरक्षा के लिए दीवार बनेगी। शिक्षक-कर्मचारियों के करीब 10 आवास बनेंगे। डिजिटल सेंटर, मल्टी डिसीप्लेनरी सेंटर और बिजनेस लैब का एस्टीमेट जल्द बनेगा। बैठक में बीयू के संपत्ति अधिकारी प्रो. डीके भट्टा ने बताया कि लाॅर्ड बुद्धा हॉस्टल के पास बारिश के समय जलभराव होता है, जो काफी दिनों तक भरा रहता है। यदि इस जगह पर तालाब बनाया जाए तो भूजल स्तर बढ़ने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी होगा। इसके बाद नये प्रशासनिक भवन के मसले पर तय हुआ कि पार्क को यथावत रखा जाएगा। खाली जगह पर ही भवन का निर्माण कराया जाएगा। एग्रीकल्चर विभाग की बिल्डिंग का पुनरुद्धार होने के साथ स्मार्ट क्लास व कॉन्फ्रेंस हॉल बनेगा। मैरु के तहत मिलने वाली धनराशि से बनने वाले सेंटरों और बिजनेस लैब का एस्टीमेट जल्द बनाने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed