फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A person got washed away in Sukhnai river in Jhansi

Jhansi: शौच करने गया था मुकेश, सुखनई नदी में बह गया, तेज धार होने के कारण गोताखोरों की टीम चली गई वापस

Fri, 18 Jul 2025 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 06:13 PM IST
सार

झांसी जिले में एक व्यक्ति सुखनई नदी में बह गया। एसडीआरएफ और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नदी की तेज धार होने के कारण गोताखोर टीम वापस चली गई। व्यक्ति के नदी में बह जाने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
A person got washed away in Sukhnai river in Jhansi
सुखनई नदी में बहा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव में एक व्यक्ति सुखनई नदी में बह गया, जिसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, एसडीआरएफ और गोताखोर टीम भी मौके पहुंची, लेकिन नदी की तेज धार होने के कारण गोताखोर टीम वापस हो गई। नदी में बहे व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। व्यक्ति के नदी में बह जाने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लुहरगांव के रहने वाले मुकेश उर्फ मुक्खी शुक्रवार सुबह आठ बजे शौच के लिए नदी की तरफ गया था। बारिश के चलते सुखनई नदी उफान पर है। पैर फिसल जाने से वह नदी में बह गया। नदी के तेज बहाव की वजह से वह नहीं निकल पाया। नदी के आसपास मौजूद कुछ लोगों के द्वारा मुकेश को नदी में बहता हुआ देखा गया। वहीं मामले से परिजनों को अवगत कराया गया। जैसे ही यह जानकारी गांव में पहुंची तो सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर रानीपुर चौकी प्रभारी निखिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार ललित कुमार, लेखपाल पुष्पेंद्र वर्मा आदि मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। नदी की तेज धार एवं नदी में गड्ढे तथा पत्थर आदि होने की वजह से गोताखोर की टीम नदी में नहीं उतर सकी। कयास लगाया जा रहा है कि नदी में बहा व्यक्ति नीचे की तरफ चला गया होगा। मुकेश के परिवार में मां, उसकी पत्नी, दो बच्चे और एक बच्ची है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed