फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people murder to beat

अवैध संबंधों के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दंपती गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A people murder to beat
झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र के पारीछा में रहने वाले एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में कंधारी कला निवासी एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह युवक का शव पारीछा स्थित एक मोबाइल टावर के नीचे मिला। बड़ागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बबीना के कंधारी कला गांव निवासी राकेश रायकवार (30) मजदूरी करता था। वह थाना बड़ागांव क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां आता-जाता था। परिजनों का आरोप है कि बड़ागांव क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के यहां उसका आना-जाना हो गया। दो दिन पहले वह घर से रिश्तेदारी जाने की कहकर निकला था। शुक्रवार रात घर लौटते समय पारीछा निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में लाठी से पीट-पीट कर राकेश की हत्या कर दी। उसका शव पारीछा स्थित एक मोबाइल टावर के नीचे फेंक दिया। शनिवार सुबह शव पड़े होने की सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर में कई जगहाें पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौत की पुष्टि के लिए राकेश को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश के भाई मुकेश की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने सदाराम अहिरवार व उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जमीनें भी बेच डालीं
मुकेश ने बताया कि पारीछा में रहने वाली महिला के पास कई दिनोें से भाई का आना-जाना था। गांव में उसकी दो जमीनें भी थीं। दोनों को करीब एक लाख 70 हजार रुपये में राकेश ने बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed