{"_id":"646a7a85d5d11096010fbb39","slug":"a-moving-car-caught-fire-on-the-shivpuri-highway-four-people-narrowly-escaped-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-100359-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिवपुरी हाइवे पर आग का गोला बनी चलती कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिवपुरी हाइवे पर आग का गोला बनी चलती कार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिवपुरी हाइवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अचानक से आग का गोला बन गई। कार में आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने की सूचना सही समय पर कार में सवार लोगों को हो गई। उन लोगों ने तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाई।
रक्सा के डोमागोर गांव निवासी अशोक राय की बेटी की शादी थी। दुल्हन का सामान लेने के लिए उनका दामाद अंकुर राय, काजल, शिवम एवं पलक के साथ कार से झांसी जा रहे थे। जैसे ही यह लोग कुछ दूर पहुंचे गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग गई। आग लगने की जानकारी अन्य वाहन चालकों ने अंकुर को दी। अंकुर ने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी को बाहर निकाला। थोड़ी देर में कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही पीआरवी 0405 के हेड कांस्टेबल सुशील यादव, सुनील यादव एवं चालक रामनरेश पहुंच गए। इन लोगों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।