फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A loving couple who were adamant on marriage were tortured for two days and killed for not agreeing.

Jhansi News: शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोडे को दो दिन तक दी गईं यातनाएं... नहीं मानने पर मार डाला

Mon, 12 Feb 2024 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
A loving couple who were adamant on marriage were tortured for two days and killed for not agreeing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया (झांसी)। नेहा और रोहित एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे। दोनों ने एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वादा किया था। लेकिन घर वाले इनके प्यार के दुश्मन बन बैठे। जब प्यार पर पाबंदियां लगीं तो दोनों घर से फरार हो गए और जयपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। मगर नेहा के परिवार वालों ने दोनों को खोज निकाला और वहां से धूमधाम के साथ शादी कराने का झांसा देकर दतिया ले आए। यहां दो दिनों तक यातनाएं दीं। दबाव बनाया कि एक दूसरे को भूल जाएं। इतना ही नहीं नेहा के परिवार वाले चाहते थे कि वह रोहित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दे लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उसके पिता और भाई ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी जबकि रोहित को गोली मार दी गई। पुलिस पूछताछ में नेहा के पिता ने बताया कि समाज में बहुत बदनामी हो रही थी। दोनों को काफी समझाया था लेकिन वह माने ही नहीं।
दतिया जनपद के भगुवापुरा क्षेत्र के रूबाहा गांव निवासी अरविंद ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी बेटी नेहा (21) और उसके प्रेमी रोहित (22) की शुक्रवार रात हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अरविंद समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को अरविंद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में मालूम चला कि उसकी लड़की नेहा के गांव में रहने वाले रोहित से प्रेम संबंध थे। 21 जनवरी को नेहा के साथ रोहित लापता हो गया। रोहित के मामा के लड़के गोलू से उन दोनों के जयपुर में होने की बात मालूम चली। इस पर अरविंद अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। यहां दोनों किराये का कमरा लेकर रहे थे। 6 फरवरी की रात जयपुर से नेहा और रोहित को यह कहकर यह लोग साथ ले आए कि उनकी दतिया चलकर धूमधाम से शादी करा देंगे। यह दोनों भी झांसे में आ गए और इनके साथ चल दिए। दतिया लाकर दोनों को एक घर में बंद कर दिया गया। इन दोनों को खूब यातनाएं दी गईं। मारा पीटा गया। अरविंद ने बेटी पर रोहित के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया। अरविंद चाहता था कि उसकी बेटी रोहित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दे लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इस पर अरविंद और परिवार के दूसरे लोग गुस्से से लाल हो गए और इन दोनों को खेत पर ले गए। यहां दोनों की हत्या करके शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में नेहा के पिता अरविंद, भाई बलदाऊ और चाचा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सोबरन सिंह तोमर के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed