फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A glimpse of the culture of Bundelkhand seen in Dubai

दुबई में दिखी बुंदेलखंड की संस्कृति की झलक

Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the culture of Bundelkhand seen in Dubai
झांसी। दुबई में आयोजित एक्सपो 2020 कार्यक्रम में दुनिया भर के 192 देशों के नुमाइंदों ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम के मंच पर झांसी के कलाकारों ने बुंदेलखंडी नृत्य की प्रस्तुति दी है। झांसी लौटने पर ग्रुप के कलाकारों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दुबई एक्सपो में दुनिया भर की तमाम दिग्गज कंपनियां अपने उत्पादों के साथ ही नई तकनीक और इनोवेशन का प्रदर्शन करती हैं। इस दौरान प्रत्येक देश का एक पवेलियन बनाया जाता है। वहीं कई देश के कलाकारों द्वारा अपने देश की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाता है। इस बार बुंदेलखंड के झांसी के राधा प्रजापति ग्रुप ने बुंदेली राई नृत्य, ढिमरयाई नृत्य, रावला, जागनी, लेथ और श्रृंगार गीत की प्रस्तुती की। जिसमें राधा प्रजापति, अंकुर जैन, नीलम, प्रियंका, निधि, ब्रहदीन, अरविंद कुमार, शील चंद आदि ने प्रस्तुति दी। इस दौरान ग्रुप लीडर राधा ने बताया कि वैसे तो देश के कई हिस्सों ने बुंदेलखंड नृत्य को पेश कर चुके है। लेकिन पहली बार देश के बाहर बुंदेलखंडी नृत्य की पेशकश की है। जिसके चलते सभी कलाकारों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed