फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A foreign tourist celebrated his birthday with Sanatan tradition in Orchha

Jhansi News: विदेशी पर्यटक ने ओरछा में सनातन परंपरा के साथ मनाया अपना जन्मोत्सव

Wed, 02 Apr 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A foreign tourist celebrated his birthday with Sanatan tradition in Orchha
- इंग्लैंड के ओरटैम ने ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में मनाया जन्मदिन
विज्ञापन


- रामराजा सरकार के दरबार में सत्यनारायण कथा और हवन किया
ओरछा। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती है। मध्यप्रदेश के ओरछा में रामराजा सरकार के प्रति लोगों की अटूट आस्था हर किसी को भाव-विभोर कर देती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब इंग्लैंड के ओरटैम ने अपने 21वें जन्मदिन को भारतीय परंपराओं के अनुसार मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने सनातन संस्कृति के अनुसार पूजन, कथा और गरीबों को भोजन वितरण करके अपने जन्मदिन को एक आध्यात्मिक अनुभव में बदल दिया।

ओरछा में एक विदेशी युवक ने जन्मदिन के अवसर पर ऐसा कुछ किया, जिसने सभी को अचंभित कर दिया। इंग्लैंड के निवासी ओरटैम ने रामराजा सरकार के दरबार में अपने 21वें जन्मदिन को पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मनाया। उन्होंने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी, हवन किया और गरीबों को भोजन वितरित किया। उनके इस अनूठे कदम ने ओरछा के लोगों को खासा प्रभावित किया। ओरटैम ने कहा कि रामराजा मंदिर में प्रवेश करने पर मुझे ईश्वर की शक्ति का अनुभव हुआ। मुझे ऐसा लगा कि जिस तरह हिंदू अपना जन्मदिन मनाते हैं, वैसे ही मुझे भी मनाना चाहिए। यह मेरे लिए एक दिव्य अनुभव था। गाइड हेमंत गोस्वामी ने बताया कि ओरटैम और उनका परिवार भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से गहरे प्रभावित हैं। वे यहां सनातन परंपरा के अनुसार जन्मदिन मनाने विशेष रूप से आए थे। ओरटैम के साथ बहन जूलिया, भाई मार्टिन और मां स्युत लाना भी मौजूद थीं। उन्होंने सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया, हवन किया और गरीबों को भोजन वितरित कर अपना जन्मदिन यादगार बनाया। ओरटैम ने कहा कि जब उन्होंने रामराजा मंदिर में प्रवेश किया, तो उन्हें ईश्वर की अद्भुत शक्ति का अनुभव हुआ। यह अहसास उनके लिए अविस्मरणीय था और उन्होंने उसी क्षण निर्णय लिया कि वे सनातन संस्कृति के अनुसार अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस आयोजन के दौरान, उन्होंने मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को पूरी-सब्जी और अन्य भोजन वितरित किया। इस कार्य को देखकर स्थानीय लोग भी काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed