फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A few steps away from Kotwali, the hotel operator's head was broken by hitting the cooker and ladle

Jhansi News: कोतवाली से चंद कदम दूर होटल संचालक का कुकर और कलछी मारकर फोड़ा सिर

Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
A few steps away from Kotwali, the hotel operator's head was broken by hitting the cooker and ladle
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली से चंद कदम दूर होटल में रविवार आधी रात को कुछ युवकों ने जमकर हंगामा काटा। उधारी देने से इन्कार करने से नाराज युवकों ने होटल संचालक का सिर कुकर-कलछी मारकर फोड़ दिया। उसे लात-घूंसों से भी बुरी तरह मारा। अधमरा होने के बाद हमलावर युवक वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सिर एवं चेहरे पर छह से अधिक टांके लगे। घायल दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

उन्नाव गेट अंदर मेवातीपुरा निवासी बृजेंद्र साहू पुत्र सुरेश कोतवाली के पास तिवारी होटल चलाते हैं। बृजेंद्र रविवार रात करीब 12:30 बजे होटल में अपने काउंटर पर बैठे थे। उसी समय रेसर बाइक से नझाई निवासी अर्पित और अंकित अपने कई दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। इन लोगों ने उसे पराठा बनाने को कहा लेकिन, बृजेंद्र ने पहले दो सौ रुपये का पुराना उधार चुकाने की बात कह दी। यह बात युवकों को बुरी लग गई। दोनों बृजेंद्र को गालियां देने लगे। जबरदस्ती इन लोगों ने दुकान से सामान उठाना शुरू कर दिया। बृजेंद्र के विरोध करने पर युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर टूट पड़े। इसके बाद हमलावरों के हाथ में जो आया, उसे लेकर उन लोगों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। काउंटर के पास कलछी, कुकर, बाल्टी रखी थी। हमलावर युवकों ने कुकर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सिर फट जाने से बृजेंद्र के कपड़े खून से सन गए। हमलावर युवक बृजेंद्र को करीब 10 मिनट तक पीटते रहे। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी युवक बाइक से भाग निकले। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed