{"_id":"6a8f4a78eefb77b5300b164a","slug":"a-dazzling-array-of-attractive-rakhis-crowds-throng-to-shop-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11816-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आकर्षक राखियों की बहार, खरीदारी को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आकर्षक राखियों की बहार, खरीदारी को उमड़े लोग
Thu, 27 Aug 2026 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोंठ। आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की तमाम वैराइटी सजाई हैं। बाजार में इस बार बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों के साथ-साथ मोती, रुद्राक्ष, चंदन, स्टोन और फैंसी राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं, महिलाओं और युवतियों में डिजाइनर राखियों की मांग सबसे अधिक देखने को मिल रही है।
दुकानदारों द्वारा हर बजट और पसंद के अनुसार विभिन्न कीमतों की राखियां उपलब्ध कराई गई हैं। राखी के साथ-साथ रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को लेकर बाजार में कपड़े, मिठाई, गिफ्ट और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों में भी खासा उत्साह है।