फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A cunning woman who stole jewelry from a bag was arrested

Jhansi News: बैग से गहने चुराने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A cunning woman who stole jewelry from a bag was arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। मानिक चौक में कई महिलाओं के बैग से जेवरात समेत कीमती वस्तुएं उड़ाने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कुछ माह पहले भी पकड़ा गया था। जेल से छूटकर आने के बाद उसने फिर से जेब तराशी शुरू कर दी। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक पिछले कुछ महीने के दौरान खरीदारी करने आने वाली महिलाओं के बैग से कीमती सामान निकलने की बात सामने आई थी। सदर बाजार निवासी उमा भारती एवं शिवपुरी पिछोर की रहने वाली साक्षी पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुराग लगाने पर पुलिस को रक्सा के राजापुर गांव निवासी आसमा खातून के बारे में बता चला। पुलिस ने उसे खंडेराव गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तीन अंगुठी, एक चेन, पायल, मोबाइल समेत अन्य वस्तुएं बरामद की। उसके खिलाफ कोतवाली में कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी राजेश पाल, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed