फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A cunning thief was caught by the police with jewelry worth five lakhs

Jhansi News: पांच लाख के गहने समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A cunning thief was caught by the police with jewelry worth five lakhs

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पांच महीने से पुलिस को छका रहा शातिर चोर आखिरकार पुुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एचएम मेमोरियल स्कूल के पास बदमाशों के होने की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंची थी। यहां से पुलिस ने बाबूलाल निवासी लालनपुरा मोंठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बाबूलाल ने बताया कि 29 मार्च को आलाघाट आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में रखी दान पेटिका ताला तोड़कर जमा राशि चोरी कर ले गया था। इसके बाद 5 जुलाई को उसने प्रेमगंज बड़े कुएं के पास हरमीत सिंह नंदा के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गया। पुलिस तब से उसे तलाश रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने का लॉकेट, अंगूठी, सोने की चेन, कान के टॉप्स समेत अन्य जेवर बरामद किए। इनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह, प्रदीप शर्मा, धारा सिंह, पंकज कुमार, सुधांशु मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed