फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A contractor returning after dropping off his brother died in an accident.

Jhansi News: भाई को छोड़कर लौट रहे ठेकेदार की हादसे में मौत

Wed, 31 Dec 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A contractor returning after dropping off his brother died in an accident.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भाई को साइट पर छोड़कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। बरुआसागर के पास बाइक एवं स्कूटी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में यह हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी है।
सकरार थाना के जवान गांव निवासी सूर्य पाल सिंह (43) अपने भाई मानवेंद्र के साथ छोटे-मोटे निर्माण कार्यों का ठेका लेता था। परिजनों ने बताया कि अपने भाई को छोड़ने के लिए वह बरुआसागर गया था। रात में लौटते समय बरुआसागर से पहले उसकी स्कूटी सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में जालौन के डकोर थाना के जयसारी खुर्द गांव निवासी नीलेश कुशवाहा (24) समेत सूर्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद नीलेश ने दम तोड़ दिया जबकि सूर्यपाल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के सहारे उसकी शिनाख्त की। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग बदहवास हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बिलखते पत्नी परिजनों के साथ मेडिकल अस्पताल पहुंच गई। परिवार में पत्नी समेत दो छोटी बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि सूर्यपाल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। बरुआसागर थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर से हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed