{"_id":"6782576ba86caec35c071869","slug":"a-break-of-30-minutes-is-necessary-after-every-three-hours-of-study-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-471587-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘हर तीन घंटे की पढ़ाई के बाद 30 मिनट का ब्रेक जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘हर तीन घंटे की पढ़ाई के बाद 30 मिनट का ब्रेक जरूरी’
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फरवरी से यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा से पहले ही ‘एग्जाम फोबिया’ के केस मनोचिकित्सकों के पास पहुंचने लगे हैं। इसमें विद्यार्थियों को लगने लगता है कि वे पढ़ा हुआ सब भूलते जा रहे हैं और उनका आत्मविश्वास कम होने लग जाता है। जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. शिकाफा जाफरीन ने सलाह दी है कि हर तीन घंटे की पढ़ाई के बाद 30 मिनट का ब्रेक जरूरी है।
मनोचिकित्सक डॉ. शिकाफा ने बताया कि जनवरी के पहले हफ्ते से केस आने शुरू हो गए हैं। हर साल परीक्षा से एक सप्ताह पहले ‘एग्जाम फोबिया’ के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसमें विद्यार्थियों को लगने लगता है कि वे पढ़ा हुआ सब भूलते जा रहे हैं। सिलेबस बहुत बड़ा है, परीक्षा से पहले पूरा रिवीजन कैसे कर पाएंगे। फिर घबराहट में विद्यार्थी का ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। हृदय गति भी बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी कि परीक्षा का हौवा न बनाएं। परीक्षा से पहले नकारात्मक चीजों से बचने के लिए सोशल मीडिया से भी दूर रहें।
विज्ञापन
रोजाना छह से सात घंटे की नींद लेना जरूरी है। कुछ लोग रात में पढ़ाई के लिए जागते और दिन में सोते हैं। अगर शुरु से ही ये रुटीन है तो अलग बात है, वरना परीक्षा से पहले सोने का चक्र बदलना ठीक नहीं है। दरअसल, मेलाटोनिन हार्मोन रात में ही स्रावित होता है। ये वह हार्मोन है, जो दिमाग के पीनियल ग्रंथि से निकलता है और इसका काम हमारे सोने-जागने के चक्रों को विनियमित करना है। ऐसे में अच्छी नींद हमारे शरीर को सही मात्रा में मेलाटोनिन का उत्पादन करने में मदद करती है। जब ये हार्मोन स्रावित नहीं होगा तो नींद चक्र बिगड़ जाएगा। इससे दिनभर थकावट, सिरदर्द, अनिद्रा, एकाग्रता में कमी समेत तमाम दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
.............................
- रोजाना रुटीन बनाकर पढ़ाई करें
- मोबाइल, सोशल मीडिया से दूर रहें
- प्रतिदिन सात घंटे सोना आवश्यक है
- तला-भुना नहीं, हरी सब्जी, फल खाएं

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू