फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A boy fall ditch dead

Jhansi News: गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

Sat, 07 Jan 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
A boy fall ditch dead
बबीना। ग्राम पुरा बडेरा निवासी रोशन पाल का आठ वर्षीय पुत्र नैतिक पाल शुक्रवार को दोस्तों के साथ जय बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के पास बने मैदान पर खेलने गया था। इसी दरम्यान वह शौच के लिए मैदान के पास बने पानी से भरे गड्ढे के पास चला गया। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व अन्य ग्रामीणों को दी। आनन-फानन सभी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को अचेतावस्था में बाहर निकाला जा सका। उसे बबीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बालक की मौत से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed