{"_id":"6893af7ea7614b019204ad8d","slug":"a-bike-rider-died-after-colliding-with-an-animal-standing-on-jhansi-gwalior-highway-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-614109-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी-ग्वालियर हाइवे पर खड़े अन्ना जानवर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी-ग्वालियर हाइवे पर खड़े अन्ना जानवर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ग्वालियर हाईवे पर करारी गांव के पास मंगलवार की रात अन्ना जानवर से टकराकर अमित अहिरवार (20) की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परेशान मां रातभर उसे फोन लगाती रही। बुधवार सुबह उन्हें हादसे की खबर मिलने पर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना सीपरी बाजार के काशीराम कॉलोनी निवासी अमित (20) पुत्र शंभू अहिरवार चित्रा चौराहा के पास एक दुकान में काम करता था। रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब 9 बजे बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जैसे ही वह करारी गांव के पास पहुंचा, हाईवे के बीचोंबीच खड़े एक अन्ना जानवर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से अमित मोटर साइकिल समेत सड़क पर जा गिरा। सिर में उसे गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर कुछ देर बाद पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर, रात में उसके घर न लौटने पर उसकी मां लक्ष्मी देवी रातभर उसके मोबाइल पर फोन करती रही। सुबह बाइक नंबर की मदद से पुलिस ने परिजन को तलाश कर उनको हादसे की सूचना दी। मां समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। वह परिवार का इकलौता बेटा था। पिता शंभू भी प्राइवेट काम करते हैं।
विज्ञापन