फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A 76-year-old man sexually assaulted a 7-year-old girl

Jhansi News: सात साल की बच्ची से 76 साल के बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत

Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A 76-year-old man sexually assaulted a 7-year-old girl

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नवाबाद के झोकनबाग इलाके में 76 साल के बुजुर्ग ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। हवस में अंधे बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची को कमरे में बंद कर उसके सारे कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत की। मासूम बच्ची बुजुर्ग के सामने रोती रही लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। घटना का पता चलने पर मां बच्ची को लेकर नवाबाद थाने पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

थाना नवाबाद के पुराने बैंक के पीछे टोरिया निवासी आशाराम राय के घर महिला घरेलू सहायिका है। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी सात साल की बच्ची को लेकर काम पर गई थी। आशाराम ने उसे आटा लेने बाजार भेज दिया। घर में बच्ची को अकेला पाकर उसे लेकर अपने कमरे में चला गया। दरवाजा बंद करके बच्ची के पूरे कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन




घटना के बाद से बच्ची गुमसुम हो गई। मां ने जब जोर देकर पूछा तब बच्ची ने रोते-रोते घटना के बारे में बताया। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। शनिवार सुबह वह बच्ची को लेकर नवाबाद थाने पहुंच गई। कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी जमा हो गए। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed