फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीकेडी छात्रों ने फूंका कालेज प्रशासन का पुतला

बीकेडी छात्रों ने फूंका कालेज प्रशासन का पुतला

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बुंदेलखंड महाविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य का घिराव किया और कालेज प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्र नेता अनिल यादव के नेतृत्व में प्राचार्य का घिराव करते हुए छात्रों ने कहा कि उन्होंने संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में कालेज में प्रवेश लिया था, परंतु अब विश्वविद्यालय प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने की बात कह रहा है। साल भर कालेज में पढ़ाई करने के बाद अब उन्हें प्राइवेट परीक्षार्थी बनाया जा रहा है। छात्रहित में यह फैसला ठीक नहीं है। तदुपरांत, छात्रों ने बीकेडी चौराहे पर कालेज प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए तीन दिन के भीतर उक्त निर्णय वापस न होने पर कुलपति के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह, विश्वप्रताप यादव, प्रशांत बरगढ़, राहुल मिश्रा, कमल झा, तिलक, इकराम, स्वदेश, नरेंद्र कुशवाहा, सोनू राजपूत, ललित कुशवाहा, हैरान सिंह, सोनू, मोनू, संजय गुप्ता, शशिकांत, रवि रायकवार, भारती कुशवाहा, पूजा, सीमा रायकवार, रवि कुशवाहा, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed