फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रवीण तोगड़िया को झांसी नहीं आने देंगे

प्रवीण तोगड़िया को झांसी नहीं आने देंगे

Wed, 26 Feb 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 26 Feb 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। जिलाधिकारी लाल बिहारी पांडेय ने कहा कि महा शिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक पर कोई रोक नहीं है, लेकिन वह विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को झांसी नहीं आने देंगे। कानून व्यवस्था के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। वह कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झांसी में सांप्रदायिकता शून्य है। महारानी लक्ष्मीबाई के जमाने से भाईचारा रहा है। ऐसे में कुछ लोग बाहरी लोगों को बुलाकर परंपरा तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मड़िया मुहल्ले में रहने वालों को आवास दिए जाने के लिए तत्कालीन डीएम तनवीर जफर अली ने काफी प्रयास किए थे। वहां रहने वाले लोग काफी हद तक संतुष्ट भी हो गए थे। लेकिन, इन लोगों ने करारी से आने- जाने की समस्या बताई थी, जिस कारण उनको वहां नहीं भेजा जा सका। सभी लोगों की सूची बना ली गई है। दो- तीन महीने में समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। जनता के लिए शांति का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में आपत्तिजनक परचे बांटे जा रहे हैं, जो बहुत गलत है। महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक में कोई रुकावट नहीं होगी। स्थानीय लोगों को जलाभिषेक करने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन इसमें किसी राजनीतिक दल के लोगों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

डीआईजी गुलाब सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि कानून व्यवस्था भंग न हो। परंपरागत धार्मिक जुलूस की अनुमति दी गई है। जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोनों वर्गों के लोगों को पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकिशोर वर्मा, एडीएम उमेश नारायण पांडे, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी राहुल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा, उपजिलाधिकारी भगवान शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed