फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शिव बारात में प्रवीण तोगड़िया भी होंगे शामिल

शिव बारात में प्रवीण तोगड़िया भी होंगे शामिल

Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
झांसी। गोविंद चौराहा के मढ़िया मुहल्ला स्थित शिव मंदिर में अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने की तैयारी है। इस बार हिंदू संगठन महाशिवरात्रि पर प्रशासन से आर पार की लड़ाई लड़ने का मूड बना चुके हैं। हर वर्ष निकलने वाली शिव बारात में इस बार विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मढ़िया शिव मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गोपनीय रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बीते रोज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि बारात में विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया भी शामिल होंगे। इसी क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अलग से बैठक आयोजित की। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि के मुताबिक कार्यकर्ताओं से शिव बारात को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर गल्ला मंडी से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी और यह मढ़िया मुहल्ला स्थित शिव मंदिर तक जाएगी।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव से ठीक पूर्व शिव बारात में शामिल होने के लिए विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया के यहां आने से न केवल राजनीति गरमाएगी, बल्कि प्रशासन के लिए भी उनकी यात्रा किसी चुनौती से कम साबित होने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन पूरा करने में जिला प्रशासन विफल
भाजपा ने पिछले वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को मढ़िया स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक का निर्णय लिया था। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को शामिल होना था, लेकिन झांसी आते समय उन्हें कानपुर स्टेशन पर ही रोक लिया गया था। जिला प्रशासन की सख्ती के चलते भाजपा नेता तय समय में जलाभिषेक भी नहीं कर सके थे। हालांकि, उस समय जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि मंदिर में रहने वाले लोगों को जल्द ही दूसरी जगह बसा दिया जाएगा, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है।


मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है मामला
मढ़िया मंदिर का मामला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संज्ञान में भी है। बीती 11 जनवरी को सपा की रैली को संबोधित करने को यहां आए मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि भाजपा माहौल बिगाड़ने के लिए इस मामले को बेवजह तूल दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed