फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर में ली गई शपथ, बेटी को बचाएंगे

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर में ली गई शपथ, बेटी को बचाएंगे

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला की अनूठी पहल ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत रविवार को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर में बेटी के हक में शपथ ली गई। इस अवसर पर सभी धर्मों के आचार्यों ने कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताते हुए बेटी को समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
विज्ञापन


इस्लाम में हराम है गर्भपात: मुफ्ती मोहम्मद साबिर
झांसी। बिसाती बाजार स्थित मस्जिद में बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत बेटी के हक में शपथ ली गई। इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद साबिर कास्मी ने कहा कि गर्भपात कराना इस्लाम में नाजायज व हराम है। हजरत साहब ने फरमाया है कि लड़की का होना पुण्य होता है। बेटी की अच्छी तालीम व परवरिश करने वाले जन्नत के हकदार होते हैं। लिहाजा, लड़कियां के जन्म लेते ही वह परिवार धन्य हो जाता है। मदरसा के इमाम मौलाना आमिल कास्मी ने कहा कि कयामत आने पर कन्या भ्रूण हत्या करने वाले मां - बाप को गुनहगार माना जाएगा। सभी को इस पाप से बचना चाहिए। अगर लड़कियां नहीं होंगी, तो दुनिया भी नहीं होगी। इस दौरान ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष कारी हसीब अहमद ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन



गुरु ने दिया स्त्रियों को विशेष सम्मान : ज्ञानी महेंद्र सिंह
झांसी। अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान का कारवां रविवार को सीपरी बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचा। यहां भारी संख्या में सिख धर्म के अनुयाइयों ने बेटी के हक में शपथ ली। इस अवसर पर ज्ञानी महेंद्र सिंह ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी ने स्त्रियों को विशेष सम्मान दिया है। उन्होंने महिलाओं के हित में सती प्रथा जैसी कुरीतियों का परित्याग करने का आह्वान किया था। गुरुसिंह सभा के सचिव जी एस सलूजा ने कहा कि लड़कियां समाज के लिए अहम हैं। कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रधान गुरविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह नंदा, देवेंद्र सिंह चावला, प्रतिपाल सिंह भुसारी, रसपाल सिंह, मंदीप सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सृष्टि का मूल आधार है बेटी: आचार्य हरिओम पाठक
झांसी। सिद्धेश्वर मंदिर में भी बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत बेटी के हक में शपथ ली गई। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक ने कहा कि बेटी ही सृष्टि का मूल आधार है। शास्त्रों ने बेटी की रक्षा तथा उस पर सर्वस्व न्यौछावर करने का आदेश दिया है। हम सभी को कन्या भ्रूण हत्या जैसे घोर पाप से बचना चाहिए। वर्तमान युग की यह सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर पं. कृष्ण चंद्र शर्मा नारद, लल्लन महाराज समेत सुषमा तिवारी, दिनेश भार्गव, मंजुल तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, सुरेंद्र तिवारी, अशोक रावत, सुषमा तिवारी, अरविंद वशिष्ठ, श्रीराम बिलगैंया, वीरेंद्र शर्मा, दीपक व्यास, राजीव नायक, रविकांत मिश्रा, अभिषेक भार्गव, पंकज भार्गव आदि ने बेटी के हक में शपथ ली।


बेटा - बेटी प्रभु से मिला दान: बिशप पारापुलील
झांसी। सेंट ज्यूड चर्च में ईसाई समुदाय के धर्माचार्यों की अगुवाई में लोगों ने बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत बेटी के हक में शपथ ली। इस अवसर पर बिशप पीटर पारापुलील ने कहा कि बेटी को बचाना आज के दौर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। सिटी चर्च के पास्टर फ्रेंक बक्श ने कहा कि बेटा और बेटी दोनों ही प्रभु से मिला दान है। परमेश्वर ने नर और नारी पर मानव समाज की नींव रखी है। किरण मार्टिन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। इस मौके पर फादर सदानंद, फादर डेनिस, अगस्टीन नौराना, सुनील विसेंट, लेजली बाबा, अविनाश सिंह, फादर जूलियन, फादर जोसफ आदि ने बेटी के हक में शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed