{"_id":"24-42626","slug":"Jhansi-42626-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम से नहीं मिल पा रही राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम से नहीं मिल पा रही राहत
Jhansi
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बरसात के साथ पड़े ओलों ने जहां फसल को तबाह कर दिया है, वहीं कड़ाके की सर्दी से लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम का मिजाज यूं ही तल्ख रहेगा।
शनिवार को मौसम दिन भर खुला रहने के बाद माना जा रहा था कि अब सर्दी के दिन लदने वाले हैं, लेकिन रात में मौसम का मिजाज बदल गया और बरसात के कारण फिर दिनभर कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बुधवार को मौसम में बदलाव आएगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिन भर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।