{"_id":"24-33291","slug":"Jhansi-33291-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद होने के बाद हेयर डाई पी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद होने के बाद हेयर डाई पी, मौत
Jhansi
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पति से विवाद होने के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने हेयर डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, परिजनों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
यह घटना शनिवार को प्रेमनगर थानांतर्गत अंजनी नगर राजगढ़ में हुई। रचना (24) पत्नी प्रीतम का शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। बताते हैं कि विवाद के कुछ देर बाद पति आपे चलाने चला गया। इस विवाद से क्षुब्ध रचना ने हेयर डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज भेज दिया। रात करीब सात बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, रचना के पिता मातादीन निवासी सेंधरी टीकमगढ़ ने बताया कि उसे दहेज की वजह से आए दिन परेशान किया जाता था। दोपहर में रचना ने फोन करके कहा था कि यदि उसे बचाना चाहते हों तो ससुराल आ जाओ। शाम को फोन से सूचना मिली कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। जब तक वह मेडिकल कालेज पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी।