फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू : जांच को लेकर हंगामे के आसार

बीयू : जांच को लेकर हंगामे के आसार

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विगत दिनों एक कर्मचारी व शिक्षक के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारी महासंघ ने निर्दोष कर्मचारियों को इस मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर संघ पदाधिकारी सोमवार को कुलपति से मिलेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में विगत दिनों एक कर्मचारी व शिक्षक के बीच मारपीट हुई थी। शिक्षक द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी ने विगत शुक्रवार को एक दर्जन कर्मचारियों के लिखित बयान दर्ज किए। इस पर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी भड़क उठे। वीसी की अनुपस्थिति में उन्होंने कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद का घेराव किया।
विज्ञापन

महासंघ अध्यक्ष नीरेंद्र यादव का कहना है कि मारपीट के समय कोई कर्मचारी नहीं था लेकिन, एक दर्जन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। निर्दोष कर्मचारियों को इस मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है। जांच के नाम पर कमेटी द्वारा कर्मचारियों की सर्विस बुक व दूसरी व्यक्तिगत जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय मात्र शिक्षकों से संचालित नहीं होता है, इसमें कर्मचारियों की भी भूमिका अहम है। संघ अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले पर प्रदेशीय संगठन व संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ से भी समर्थन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed