फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हवाई अड्डा निर्माण को लेकर लखनऊ में 30 को बैठक

हवाई अड्डा निर्माण को लेकर लखनऊ में 30 को बैठक

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित जमीन का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल जमीन से संबंधित समूचा ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए।
हवाई अड्डे के निर्माण के संबंध में शासन स्तर पर प्रयास जारी है। इस संबंध में 30 अप्रैल को लखनऊ में झांसी, आगरा व इलाहाबाद के जिलाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्य मंत्री के सचिव हवाई अड्डा निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी। उक्त बैठक के मद्देनजर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने राजस्व अमले के साथ हवाई अड्डे के लिए जिला प्रशासन द्वारा सदर तहसील के ग्राम रुंद बलौरा व सफा में प्रस्तावित की गई भूमि का मुआयना किया। यहां उपलब्ध सरकारी, पुनर्वास व कृषकों की जमीनों के बारे में डीएम ने विस्तार से जानकारी ली। कृषकों की जमीन में भी दो प्रकार की जमीनें सामने आईं, जिनमें से कुछ जमीनें स्थापित किए गए कृषकों की मिलीं, जबकि अवशेष जमीनों पर मूल निवासी कृषक पाए गए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रस्तावित जमीन से संबंधित समूचा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के ज्वाइंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रेफिक मैनेजमेंट) बीके मिश्रा, ज्वाइंट जनरल मैनेजर (आर्किटेक्चर) देवाशीष खान तथा उप महाप्रबंधक (प्लानिंग) मनमोहन सिंह झांसी आए थे। यहां उन्होंने उक्त प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर यहां हवाई अड्डा निर्माण को लेकर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed