फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पब्लिसिटी एजेंसी संचालक के खिलाफ वाद दायर

पब्लिसिटी एजेंसी संचालक के खिलाफ वाद दायर

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। चेक बाउंस होने पर नगर निगम द्वारा एक पब्लिसिटी एजेंसी संचालक के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
नगर में कीआस्क, बैनर, पोस्टर व वॉल पेंटिंग लगाने का मार्च 2013 तक का ठेका नगर निगम द्वारा सांई पब्लिसिटी एजेंसी के संचालक राकेश कुमार तिवारी को दिया गया था। उक्त ठेका 11 लाख रुपये में हुआ था। संबंधित एजेंसी ने इस रकम के नगर निगम को चार चेक 2.75 - 2.75 लाख रुपये के अलग अलग तिथियों के दिए थे। लेकिन, नगर निगम द्वारा लगाई गई पहली चेक ही बैंक में बाउंस हो गई। इसके बाद निगम को दूसरी चेक 25 नवंबर को लगानी थी, जिसे नहीं लगाया गया। एजेंसी के संचालक के खिलाफ नगर आयुक्त ने धारा 138, एनआईएक्ट, धारा 420 आईपीसी के तहत ज्यूडिशियली मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया है।

मंडलायुक्त ने किया वार्ड 48 का दौरान
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त सत्यजीत ठाकुर ने नगर के वार्ड क्रमांक 48 प्रेमगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की साफ - सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि का जायजा लिया। यहां बनी पीडब्लूडी कालोनी में सड़कें टूटी - फूटी मिलीं तथा स्ट्रीट लाइट की दशा भी खस्ता पाई गई। लोगों की शिकायत पर मंडलायुक्त ने व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त किए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर नगर निगम के अफसरों के अलावा क्षेत्रीय पार्षद कन्हैया कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्युत पोल शिफ्टिंग की जांच शुरू
झांसी। सड़क चौड़ीकरण के दौरान विद्युत पोल शिफ्टिंग में अनियमितता सामने आने पर जिलाधिकारी गौरव दयाल ने जांच के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसडीएम सदर भगवान शरण व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने शुक्रवार से जांच का काम शुरू कर दिया। इस काम में नगर निगम के दो अभियंताओं को भी लगाया गया है। कमेटी एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री करेंगे अफसरों से चर्चा
झांसी। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शनिवार को दोपहर दो बजे लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, झांसी विकास प्राधिकरण व नगर निगम के अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। सड़कों की खस्ता हाल स्थिति बैठक का मुख्य मुद्दा रहेगा। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed