{"_id":"23740","slug":"Jhansi-23740-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग से स्टेशन पर मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग से स्टेशन पर मचा हड़कंप
Jhansi
Updated Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह हुई चेकिंग से हड़कंप मच गया। इस दौरान बाइस बिना टिकट यात्री पकड़े गए। स्टालों पर भी अनियमितताएं मिलीं।
बुधवार को एसीएम (टिकट चेकिंग) रविप्रकाश के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस दौरान प्लेटफार्म एक पर आकर रुकी साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस व उद्योग नगरी एक्सप्रेस से बाइस बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे 7482 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग से बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। तत्पश्चात प्लेटफार्म पर बने स्टालों पर कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतल पर ओवर चार्जिंग के चार मामले पकड़े गए। इन पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। स्टालों पर खुले में बिक रही पेटीज को सीज कर दिया गया। निर्देश दिए गए कि केवल स्वीकृत व पैक्ड आइटम ही बेचे जाएं, जिस पर उत्पादन तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि व एमआरपी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो। इसके अलावा एक स्टाल के बाहर रखी एक सौ पच्चीस पानी की बोतलें भी बरामद की गईं, जिन्हें एलपीओ कार्यालय में जमा करवा दिया गया।
मुरैना आरपीएफ निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप
झांसी। मुरैना से आए कबाड़ी व लोहा व्यापारियों ने बुधवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की। सहायक कमांडेंट के आश्वासन के बाद ही व्यापारी वापस लौटे।
बुधवार को पूर्वाह्न के समय मुरैना के तीन दर्जन से अधिक कबाड़ी व लोहा व्यापारी आरपीएफ कमांडेंट कार्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के न मिलने पर उन्होंने सहायक कमांडेंट एच के माथुर से मुलाकात की। व्यापारियों ने एक ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि मुरैना स्टेशन पर तैनात निरीक्षक उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। कुछ दिन पहले निरीक्षक ने एक कबाड़ी के यहां से रेलवे का कुछ लोहा बरामद किया था, इसके बाद से वह सबको एक ही नजर से देख रहे हैं। जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर सहायक कमांडेंट ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के इलाहाबाद से लौटने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संपर्क क्रांति से महिला यात्री का पर्स चोरी
झांसी। यूपी संपर्क क्रांति के वातानुकूलित कोच से बदमाश एक महिला यात्री का पर्स चुरा ले गया। पर्स में हजारों की नकदी व अन्य सामान रखा हुआ था।
नई दिल्ली के इंदिरा पुरी व महोबा क्षेत्र के मलकापुर निवासी कपिल कुमार तिवारी सोमवार की रात पत्नी के साथ यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच की बर्थ संख्या 7 व 8 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी हुई थी, तभी बदमाश महिला का पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में बीस हजार रुपये नकद, एक सोने की जंजीर, दो डायमंड की अंगूठी, मोबाइल, पेनकार्ड आदि सामान रखा हुआ था। यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरने से यात्री चुटहिल
झांसी। आगर से उरई जा रहा शिवा तिवारी सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल हो गया। बाद में उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।