फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सरकारी महकमों में भर्ती की उम्मीद जागी

सरकारी महकमों में भर्ती की उम्मीद जागी

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से विभिन्न सरकारी महकमों में रिक्त पड़े पदों की सूचना मांगी है। इससे कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सरकारी महकमों में नई भर्ती की आस जग गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के चलते सरकारी महकमों का बुरा हाल है। एक - एक कर्मचारी से कई पटलों का काम लिया जा रहा है। नई भर्ती नहीं होने की वजह से कार्यालयों में दिनों दिन कर्मचारी घटते जा रहे हैं। इससे काम की रफ्तार प्रभावित है। आम जन को अपने छोटे - मोटे कामों के लिए कार्यालयों के कई चक्कर काटने पड़ जाते हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने नई भर्ती पर रोक लगा रखी है। सूबे की सत्ता की चाबी समाजवादी पार्टी के हाथ में आने के तत्काल बाद नई भर्ती रोक दी गई थी। इस रोक को चार माह बाद भी नहीं हटाया गया है। लेकिन, अब नियुक्ति पर लगी रोक जल्द हटने की उम्मीद नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से जिले में विभिन्न महकमों में रिक्त पड़े कर्मचारियों की सूचना मांगी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रदेश भर के आंकड़े एकत्र हो जाने के बाद शासन भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


अफसरों का भी है टोटा
झांसी। विभागों में केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि अधिकारियों का भी टोटा है। इस बात की तस्दीक शिक्षा व आपूर्ति जैसे प्रमुख विभागों को देखकर आसानी से की जा सकती है। शिक्षा विभाग में एडी और जेडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी प्रभारियों के पास है, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी मंडल के उपायुक्त खाद्य का प्रभार भी देख रहे हैं। कमोबेश, सभी विभागों की यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed