फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   90 thousand hectare crop may be damaged in initial survey due to rain and hail

Jhansi News: वर्षा, ओले से शुरुआती सर्वे में 90 हजार हेक्टेयर फसल को हो सकता है नुकसान

Tue, 21 Mar 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
90 thousand hectare crop may be damaged in initial survey due to rain and hail
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पिछले दो दिनों से जिले में जारी बारिश और सोमवार को हुई ओलावृष्टि से कृषि विभाग के शुरुआती सर्वे में 90 हजार हेक्टेयर में खड़ीं फसलों को नुकसान संभव है। अब एक-दो दिन में तीन विभाग मिलकर सर्वे करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्लाट-टू-प्लाट सर्वे में ही सटीक स्थिति पता चल सकेगी।
झांसी जनपद में 3.58 लाख हेक्टेयर में रबी की फसल की बुवाई की गई है। किसानों ने गेहूं, मटर, चना, मसूर, सरसों आदि की बुवाई की है। विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा समय में कई जगहों पर फसलों की कटाई और थ्रेसिंग शुरू हो चुकी है। कई जगहों पर खलियानों में कटी हुई फसल रखी हुई है। इसी दौरान पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से इन फसलों को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। शासन की ओर से तत्काल नुकसान की जो रिपोर्ट मांगी गई है, उसमें कृषि विभाग लगभग 25 फीसदी फसलों को नुकसान होने का अनुमान लगा रहा है। ऐसे में लगभग 90 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अब एक-दो दिन में कृषि विभाग, बीमा कंपनी और राजस्व विभाग मिलकर संयुक्त सर्वे शुरू करेंगे।
विज्ञापन


किसान यहां दें सूचना
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, वो टोल फ्री नंबर 18008896868 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग या फिर तहसील में लिखित में प्रार्थनापत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं गिरेंगे ओले, आज बारिश संभव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अब झांसी में ओलावृष्टि नहीं होगी। मगर मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार से आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।


वर्जन..
शुरुआती सर्वे में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को 25 फीसदी का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, सटीक स्थिति कृषि, राजस्व और बीमा कंपनियों के संयुक्त सर्वे में ही सामने आएगी। एक-दो दिन में संयुक्त सर्वे शुरू हो जाएगा। - केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed