{"_id":"6009560f8ebc3e2ef0281005","slug":"90-carore-rupees-spend-for-rani-mahal-jhansi-news-jhs186590869","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रानी के किले का होगा सुंदरीकरण, चारों ओर की जाएगी लाइटिंग, नब्बे करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रानी के किले का होगा सुंदरीकरण, चारों ओर की जाएगी लाइटिंग, नब्बे करोड़ होंगे खर्च
Thu, 21 Jan 2021 03:53 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
झांसी रानी का किला
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रानी झांसी के किले का सुंदरीकरण किया जाएगा। लाइट एंड साउंड नए स्वरूप में होगा और किले के चारों ओर लाइटिंग की जाएगी। पार्क भी बनाया जाएगा। इस पर नब्बे करोड़ रुपये खर्च होंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी से काम शुरू होने की उम्मीद है।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई अपनी वीरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। पर्यटकों को उनके किले तक लाने के लिए स्मार्ट सिटी के अंतर्गत तैयार की गई योजना में नब्बे करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सबसे पहले लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का स्वरूप बदला जाएगा। अब इसे नए स्वरूप में थ्रीडी बनाया जाएगा। अभी तक केवल आवाज के माध्यम से ही यह कार्यक्रम प्रदर्शित होता है, लेकिन नए स्वरूप में इसे दीवार पर चलता हुआ दिखाया जाएगा। इस कारण कार्यक्रम और बेहतर हो जाएगा।
अभी लाइट एवं साउंड देखने के लिए आने वालों की संख्या बहुत कम है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नए स्वरूप में आने के बाद अधिक लोग कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा किले के चारों तरफ फसाड लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे किले रात भर रोशन रह सकेगा और दूर से सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। किले की दीवारों पर लैंडस्केपिंग की जाएगी। लाइट एवं साउंड पर 22 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। शुरू के पांच साल के लिए लाइट एंड साउंड को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर कार्यदायी संस्था को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
किले की तलहटी में खाली पड़ी जमीन पर एक और पार्क का विकास किया जाएगा। किले में घूमने आने वाले पर्यटक सुकून से बैठकर जलपान कर सकें, इसके लिए कैफेटेरिया बनाया जाएगा। पर्यटकों को किले में घूमने आने - जाने के लिए टूरिस्ट इनफारमेशन सेंटर बनाया जाएगा। लैंडस्केपिग पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे और कैफेटेरिया बनाने पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैफेटेरिया प्राचीन लुक में बनाया जाएगा।
बुंदेलखंड सांस्कृतिक सेंटर बनेगा
बुंदेली संस्कृति को बढ़ावा देने और बाहर से आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा। इससे बुंदेली कलाकारों को जोड़ा जाएगा और कलाकारों का राई नृत्य होगा। जो भी पर्यटक आएंगे, वह बुंदेली कला और संस्कृति से रूबरू हों, इसके लिए राई ऩृत्य के नामचीन कलाकारों का स्टेज शो आयोजित किया जाएगा।
पर्यटकों को जोड़ने के लिए स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किले का विकास कराया जाएगा। पार्क, लाइट एंड साउंड, बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर आदि तैयार किए जाएंगे। यह काम फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है। इससे किले में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। - अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी