{"_id":"69ee80539775f7b25203fd27","slug":"9-crore-booster-over-two-years-demand-to-cut-lighting-budget-by-60-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-783861-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो साल में नौ करोड़ का बूस्टर, लाइट का बजट 60 फीसदी घटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो साल में नौ करोड़ का बूस्टर, लाइट का बजट 60 फीसदी घटाने की मांग
विज्ञापन
- पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र, आज इस मुद्दे पर हो सकता है हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम की ओर से दो सालों में मार्ग प्रकाश विभाग के लिए मूल बजट में नौ करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। जबकि निर्माण के लिए बजट में सवा छह करोड़ की कमी आई है। अब पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर लाइट का बजट 60 फीसदी घटाने की मांग की है।
वार्ड 15 गरियागांव के बीजेपी पार्षद हरिओम मिश्रा ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में मार्ग प्रकाश विभाग में 34.70 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है, जो गलत है। जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग को 40.45 करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया है, जो काफी कम है। महानगर की नाली, सड़कें टूटी पड़ी हैं। यहां बजट की ज्यादा आवश्यकता है। बिजली की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए मार्ग प्रकाश विभाग के बजट को 60 फीसदी घटाकर निर्माण विभाग के मद में जोड़ दिया जाए, जिससे महानगर की टूटी पुलिया, नालियों का निर्माण और मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने झांसी दिवस के लिए प्रस्तावित राशि 45 लाख से घटाकर 15 लाख करने की मांग की। कहा कि महानगर की सड़कें खराब और पुलिया टूटी हैं। ऐसे में उत्सव मनाने से जनता की नजरों में अच्छा संदेश नहीं जाता है। वहीं, सोमवार को होने वाली सदन की बैठक में इस मुद्दे पर हंगामा हो सकता है।