फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   83 percent people take vaccine

83 फीसदी ने लगवाई राहत की वैक्सीन

Sat, 30 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
83 percent people take vaccine
क्षय रोग अस्पताल में कोरोना टीकाकरण में टीका लगवाते स्वास्‍थ्य कर्मचारी।
झांसी। कोरोना टीकाकरण के दौरान शुक्रवार को भी झांसी का प्रतिशत काफी बेहतर रहा। दिनभर में 83 फीसदी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना का टीका लगवाया। कोवैक्सीन की 72 फीसदी और कोवीशील्ड की 85 प्रतिशत डॉक्टरों और कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शुक्रवार को 2491 डॉक्टर और कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकृत थे। टीकाकरण के लिए 15 सेंटर बनाए गए। इसमें मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, टीबी क्लीनिक, रेलवे अस्पताल, बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, अर्बन पीएचसी नगरा, इमलीपुरा, सीएचसी बामौर, बंगरा, बबीना, बरुआसागर, गुरसराय, चिरगांव, मऊरानीपुर और सीएचसी मोंठ शामिल हैं। सुबह से ही टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लाभार्थी पहुंचने लगे। दिनभर में 2060 यानी 83 फीसदी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं समेत चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में एंजाइटी की शिकायत पर भर्ती कराया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को भर्ती हुए छह लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद दो को फिर से भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि सभी सामान्य हैं। वैक्सीन से किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। ज्यादा सोचने की वजह से घबराहट महसूस हुई।
विज्ञापन

यूं हुआ टीकाकरण
समय टीका लगा
सुबह 11 बजे 946
दोपहर 2:30 बजे 1425
शाम 4:30 बजे 1781
शाम 5:30 बजे 2060
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed