{"_id":"5b61e1f04f1c1b75568b4bd3","slug":"81533141488-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल - फुटबाल-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल - फुटबाल-City
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराबरी पर रहे सेंट मार्क्स व बीआईसी
झांसी। खेल पखवाड़े के तहत सोमवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेले गए कालीचरण फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सेंट मार्क्स कॉलेज व बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज (बीआईसी) की टीम 1-1 गोल से बराबरी पर रही। दूसरे मैच में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन कर एकतरफा जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला सेंट मार्क्स कॉलेज व बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। मध्यांतर तक दोनों ओर से खिलाड़ियों को कोई सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज की टीम की ओर से अंशुल ने 37वें मिनट पर गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 53वें मिनट में सेंट मार्क्स कॉलेज के सिद्धांत रिछारिया ने गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और मुकाबला बराबरी पर छूट गया।
दूसरा मैच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और बबीना की रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। शुरू से ही बीयू की टीम ने अपना दबदबा बनाना शुरू किया। सातवें मिनट में अनुज ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दी। दो मिनट बाद नौवें मिनट में दोबारा अनुज ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। दसवें और 14वें मिनट में शक्ति यादव ने लगातार एक-एक गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद 40वें मिनट पर अर्पित ने व 56वें मिनट में गौरव ने एक-एक गोल कर टीम को 6-0 से जीत दिलाई। अंत तक रॉयल एकेडमी की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। खेल शुरू होने से पहले बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री सालिगराम राय व वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अखिलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस मौके पर मोहम्मद सईद, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आरपी सिंह मौजूद रहे।