फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तालाब

तालाब

Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
तालाब
सुम्मेरा तालाब के को गहरा करने के कार्य पर मतभेद
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बोली, पालिका करा रही सफाई, ईओ ने जताई अनभिज्ञता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ में एकबार फिर मतभेद उभरकर सामने आ गए हैं। इसके पीछे वजह बना सुम्मेरा तालाब का गहरीकरण। जहां पालिकाध्यक्ष का कहना है कि नगर पालिका तालाब की सफाई व गहरीकरण का कार्य कर रही है। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका की किसी तरह की भागीदारी होने पर अनभिज्ञता जाहिर की है। इससे तालाब के गहरीकरण के कार्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

करीब एक दशक से सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग चल रही है। इसे पुरजोर तरीके से अमावस गिरि महाराज से लेकर बुंदेलखंड विकास सेना, ललितपुर जागरुकता अभियान सहित कई संगठन उठा चुके हैं। इसके विकास के लिए समय-समय पर शासन से धनराशि भी आवंटित हुई। लेकिन, इसका सही इस्तेमाल नहीं होने से तालाब का सौंदर्यीकरण मूर्त रूप नहीं ले सका। अब एकबार फिर साधु संतों ने तालाब के गहरीकरण में दिलचस्पी ली है। नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने आगे आते हुए किराए के मशीनें तालाब में उतरवा दी। तालाब से मिट्टी उठाने का कार्य भी आरंभ हो गया है। लेकिन, गहरीकरण का कार्य गति पकड़ता कि पूरा मामला खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है। इस मामले में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू और ईओ अवनींद्र कुमार में खुलकर मतभेद उभरकर आ गए हैं। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू का कहना है कि सभासदों की सहमति लेकर तालाब के गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कई मशीनें किराए से चलाई जा रही हैं। यदि इसमें थोड़ी सी भी लेटलतीफी होती तो तालाब की संपूर्ण खुदाई कराना संभव नहीं हो पाता। इस बार मानसून समय से आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार का कहना है कि सुम्मेरा तालाब के गहरीकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। हमारी नजर में तालाब के गहरीकरण में पालिका की कहीं भागेदारी नहीं है। वहीं, नगर पालिका के अवर अभियंता विपिन कुमार भी कुछ भी स्पष्ट बोलने से कतराते नजर आए। बता दें कि पालिकाध्यक्ष और ईओ में मतभेद करीब दो माह पहले उभरे थे जब सफाई उपकरणों की खरीद की जामनी थी। बीच में कुछ नरमी आई लेकिन तालाब के गहरीकरण मामले में एक बार फिरप दोनों में तल्खी दिखाई दे रही है। ऐसे में तालाब गहरीकरण का मामला ठंडे बस्ते में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed