{"_id":"6b0866260a1423db7206ed83","slug":"video-shri-ram-katha-commences-with-a-kalash-yatra-procession-with-ceremonial-pots-featuring-5100-women-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"5100 महिलाओं की कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
5100 महिलाओं की कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:32 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र है। इसके श्रवण, मनन और अनुसरण से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आता है। प्रभु श्रीराम की कृपा जिस पर होती है, उस पर सभी की कृपा बरसती है। यह बात निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने बृहस्पतिवार को श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के सर्वस्व प्रभु श्रीराम ही थे।
श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसके लिए महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने श्री मुरली मनोहर सरकार के दर्शन और पूजन किए। मंदिर के प्रधान पुजारी बसंत विष्णु गोलबलकर सहित श्रद्धालुओं ने पुष्पमाला और श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीले परिधानों में सजीं 5100 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। बड़ाबाजार स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर से शुरू हुई यात्रा में मुख्य यजमान एडवोकेट अनूप कुमार शिवहरे 'देहाती' परिवार सहित शामिल हुए। यात्रा मालिनों का चौराहा, सिंधी चौराहा और पंचकुइयां चौराहा होते हुए पुरानी तहसील से गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच स्थित कथा स्थल पहुंची।
कथा का शुभारंभ श्रीराम स्तुति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महाराज ने कहा कि कथा सुनने का अवसर मिलना भी सौभाग्य की बात है। भगवान शंकर ने भी माता पार्वती को श्रीराम कथा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण के तीन चरण हैं। पहला कथा सुनना, दूसरा उस पर मनन करना और तीसरा उसके आदर्शों को जीवन में उतारना। केवल कथा सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संदेश को आचरण में लाना भी जरूरी है। राम नाम की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी भाव से भगवान का नाम लेने पर दसों दिशाओं में मंगल होता है।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जमुना कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, पीयूष रावत, अमित साहू, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग कुलदीप विश्वकर्मा, अशोक राय और दिलीप शिवहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत, पुष्पवर्षा
कलशयात्रा का महानगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। चंद्र प्रकाश मिश्रा, विजित सिंघल, आशीष बुधरानी और अखिलेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
आज सुनेंगे शिव-पार्वती प्रसंग
गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पर दो दिसंबर तक श्रीराम कथा चलेगी। कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालु शिव-पार्वती प्रसंग सुनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।