{"_id":"655f551baa5b882b9705fe89","slug":"80-year-old-woman-murdered-in-jhansi-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में हैवानियत: झांसी में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, कई जगह चोट की निशान; दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापे में हैवानियत: झांसी में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, कई जगह चोट की निशान; दुष्कर्म की आशंका
Thu, 23 Nov 2023 07:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:05 PM IST
सार
झांसी में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। साथ ही आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ककरबई थाना इलाके के एक गांव में 80 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई। उसके कपड़े फटे हुए थे और गालों पर काटने के निशान थे। शरीर में अन्य जगह भी चोटें आईं हैं। साथ ही प्राइवेट पार्ट से भी खून निकल रहा था। मृतक के बेटे ने बताया कि बुधवार की रात मां घर में अकेली थी।
विज्ञापन
परिवार के लोग गांव में बने दूसरे मकान में थे। देर रात गांव के कुछ लोगों ने मां के घायल पड़े होने की सूचना दी। इस पर आनन-फानन वे मां के पास पहुंचे। इस समय तक मां बोल रही थी। उसने बताया था कि जगदेव यादव (25) घर में घुस आया था। इसके बाद मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोपहर में एसएसपी राजेश एस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।