फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   80 thousand rupees fraud by sending money to online account

Jhansi News: ऑनलाइन खाते में पैसा भेजकर 80 हजार की ठगी

Sun, 20 Jul 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees fraud by sending money to online account
जनसेवा केंद्र संचालक के साथ दो युवकों ने की धोखाधड़ी, तहरीर दी
विज्ञापन

उल्दन। जनसेवा केंद्र के संचालक के बैंक खाते में ऑनलाइन पैसा भेजने का फर्जी मैसेज डालकर 80 हजार रुपये की नकदी हड़प ली। दूसरे दिन संचालक ने खाता चेक किया तो अमाउंट वापस होगया था। पीड़ित ने उल्दन थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। गांव बिजना तिगैला के नरेंद्र कुमार सीएससी सेंटर (जनसेवा केंद्र) चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को सेवा केंद्र पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत ही नकदी की जरूरत है। वह उन्हें (नरेंद्र को) 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे हैं। आप नकदी हमें दे दीजिए। दुकानदार ने अपने खाते में रकम पहुंचने की पुष्टि के बाद उन्हें नकद राशि दे दी, लेकिन दूसरे दिन जब उसने दोबारा खाता चेक किया तो पाया कि जो 80 हजार रुपये खाते में थे, वह वापस चले गए हैं। इस पर उन्होंने बैंक से जानकारी ली। बैंक वालों ने भी कोई मदद नहीं की। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed