फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   80 kilo ganja a people arested

80 किलो गांजा के साथ, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 30 Mar 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
80 kilo ganja a people arested
पुलिस द्वारा बरामद किया गांजा - फोटो : सोशल मीडिया

थाना प्रेमनगर पुलिस ने राजगढ़ इलाके में दबिश देकर गांजा तस्कर को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर घर व कार में छिपाकर रखा गया 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए गांजे की कीमत लाखाें रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


यह खेप जिले के कई इलाकों में पहुंचनी थी। पूछताछ में पुलिस को तस्कर के साथियों के नाम भी पता चले हैं। पुलिस ने उनकी भी तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित रामनगर मोहल्ला में गांजा बिकने की सूचना पर एएसपी साद मिया खान व प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने एक मकान में दबिश दी। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। घर व कार की तलाशी लेने पर 80 किलो गांजा मिला।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार गुप्ता बताया। उसने बताया कि वह गांजा बेचने का अवैध कारोबार करता है। उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर जिले के कई स्थानों पर बेची जाती है। लंबे समय से वह अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कुछ साथी भी इस काम में लिप्त हैं। पकड़े गए माल की कीमत लाखों में बताई गई है। पुलिस साथियों की तलाश में जुट गई है। टीम में एसआई प्रमोद तिवारी, कृष्णकांत, शैलेंद्र, राजीव कुमार सिंह, देवेंद्र, राहुल दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed