फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   77281 bijali consumer not paid bill

झांसी में 77 हजार से उपभोक्ताओं ने आज तक जमा नहीं किया बिजली बिल

Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
77281 bijali consumer not paid bill
झांसी। बिजली विभाग की सख्ती के बाद भी जिले में अभी 77281 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली बिल का भुगतान ही नहीं किया। सबसे ज्यादा मऊरानीपुर विद्युत वितरण खंड में ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं। अब बिजली विभाग ने पूरा रिकार्ड तैयार करने के बाद आरसी जारी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

जिले में बकाया बिल वसूली के लिए विभाग पूरी तरह से सख्त है। जो बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे उनका कनेक्शन काट दिया जा रहा है। बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए साल में एक या दो बार छूट की योजना भी आती है। लेकिन जिले के 77281 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली बिल का एक रुपया भी विभाग में जमा नहीं किया। जिससे इन पर 824 करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया चल रहा है। इसमें मऊरानीपुर के 45256 और ग्रामीण विद्युत वितरण खंड प्रथम में 32025 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

50 हजार तक के बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने का मौका दिया जाएगा, लेकिन इसके ऊपर के बकायेदार यदि तत्काल आंशिक बिल जमा नहीं करते हैं, तो मीटर और केबल हटा दी जाएगी। 15 दिन के अंदर बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं की पीडी कर बकाया वसूली के लिए तहसील के माध्यम से आरसी भेजी जाएगी। - पार्थिव कुमार, मुख्य अभियंता झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed